{"_id":"69f509694cc74f27eb0ee83b","slug":"katra-maa-vaishno-devi-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103452-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अनुकूल मौसम में 23 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अनुकूल मौसम में 23 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो के दर्शन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में शनिवार को दिनभर साफ मौसम रहा। सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड बनवाकर जय माता दी के जयकारों के साथ यात्रा मार्ग पर बढ़ते गए। वीरवार को जहां 24500 श्रद्धालु पहुंचे तो शुक्रवार शाम पांच बजे तक करीब 23 हजार श्रद्धालुओं ने भवन की ओर प्रस्थान किया।
प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, साफ-सफाई व मूलभूत सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों के कर्मचारी श्रद्धालुओं को आवश्यक मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध कराते रहे। मेडिकल यूनिट, आपातकालीन सेवाएं और विश्राम स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन व श्राइन बोर्ड संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और यात्रा मार्ग की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।