फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Katra-Jammu Highway Open, Administration Clean the Road

Udhampur News: कटड़ा-जम्मू मार्ग पर आवाजाही शुरू

विज्ञापन
Katra, Katra-Jammu Highway Open, Administration Clean the Road
कटडा जम्मू मार्ग वाहनों के लिए खोला गया
कटड़ा। कटड़ा-जम्मू मार्ग आखिरकार एक सप्ताह के बाद खुल गया। सोमवार की सुबह इस मार्ग पर कटड़ा के साथ लगते कड़माल क्षेत्र में भूस्खलन वाले क्षेत्र का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते मंगलवार को भारी बारिश के कारण कटड़ा-जम्मू मार्ग पर कड़माल क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया था जिसके कारण इस क्षेत्र में शनि मंदिर के पास पहाड़ी का अधिकांश हिस्सा गिर पड़ा और यह महत्वपूर्ण मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। हालांकि इस महत्वपूर्ण मार्ग को खोलने को लेकर प्रशासन लगातार प्रयास करता रहा परंतु बीच-बीच में होती रही बारिश बाधा बनी रही।
विज्ञापन

आखिरकार सोमवार सुबह इस महत्वपूर्ण मार्ग से मालवा आदि हटाकर अधिकारियों ने इस मार्ग को सुचारु कर दिया। जम्मू से आने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली और दिन भर वाहन तथा लोग आदि इस मार्ग से आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कटड़ा- रियासी का मार्ग अभी भी सप्ताह भर से बंद पड़ा हुआ है क्योंकि कटड़ा के साथ लगती बालिनी चेक पोस्ट के समीप बीते बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ था। इस महत्वपूर्ण मार्ग का करीब 200 फीट हिस्सा पूरी तरह से पहाड़ी के मलबे में दब गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस मार्ग को भी खोलने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहे हैं और लगातार जेसीबी मशीन कार्य में जुटी हुई है।

उम्मीद है कि आने वाले एक-दो दिन के भीतर यह महत्वपूर्ण मार्ग भी सुचारू कर दिया जाएगा | फिलहाल रियासी की ओर आने जाने वाले हल्के वाहनों को रियासी- बाणगंगा- कटड़ा के वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ा गया है जहां से हल्के वाहनों का आना जारी है परंतु इस महत्वपूर्ण मार्ग पर भी जगह-जगह पत्थर के साथ मलबा आ रहा है। प्रशासन नजर बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed