{"_id":"68604f0c0eb85f3ae608b0c5","slug":"katra-himkoti-marg-open-katra-news-c-309-1-sjam1002-102041-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हिमकोटी मार्ग खुला, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हिमकोटी मार्ग खुला, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही
विज्ञापन
बाणगंगा दर्शनी ड़योढ़ी में श्रद्धालु भवन की ओर बढ़ते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बैटरी कार सेवा शुरू होने से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। देशभर से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार रात को कटड़ा से हिमकोटी मार्ग तक बैटरी कार और पैदल मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से मार्ग खोल दिया। वहीं, हेलिकाॅप्टर सेवा शनिवार को भी प्रभावित रही।
बैटरी कार सेवा शुरू होने से विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है। मार्ग पर सुरक्षा और सफाई की भी उचित व्यवस्था की गई है। मौसम के बदले मिजाज का असर कटड़ा से सांझीछत तक चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा। हेलिकॉप्टर उड़ानें बार-बार स्थगित करनी पड़ींं, इससे वे श्रद्धालु निराश दिख जो इस सुविधा के जरिए जल्दी दर्शन की योजना बना रहे थे।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक ऐसे ही बादलों की मौजूदगी और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें और यात्रा के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। हेलीकॉप्टर सेवा अस्थायी रूप से बाधित हो सकती है, धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
प्रशासन ने सलाह दी है कि श्रद्धालु बारिश के दौरान फिसलन से बचने के लिए उपयुक्त जूते पहनें। प्रशासन यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है ।