{"_id":"66f9d36836f1028b880ec674","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101286-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
Mon, 30 Sep 2024 03:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक बादल छाए रहने से दिनभर मौसम रहा सुहावना, मां के जयकारों से गूंजती रही धर्मनगरी
पंजीकरण के बाद 22 हजार श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। त्रिकुटा पर्वत पर बादल सहित धुंध छाए रहने के चलते कुछ उड़ानें भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इस कारण पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। सुहावने मौसम के बीच सुबह से शाम तक आधार शिविर कटड़ा, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंजता रहा।
शाम तक करीब 22 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। दिनभर देशभर से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना जारी रहा। पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही। इसके अलावा भी श्रद्धालु नए और पुराने मार्ग से यात्रा करते नजर आए।
श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू की मदद से जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रही। वहीं, नवरात्र महोत्सव के पास आते ही सजावट कार्य जारी है। विदेशी फल और फूलों से हो रही सजावट के बीच से गुजर रहे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। पंजीकरण के बाद श्रद्धालु बाण गंगा में डुबकी लगा यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। भवन से मिली जानकारी अनुसार दिनभर बादल और धुंध छाए रहने के चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार शनिवार को 27,400 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, रविवार शाम सात बजे तक 22 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।