फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: आधार शिविर कटड़ा से त्रिकुटा भवन तक गूंज रहे मां वैष्णो के जयकारे

Mon, 05 Aug 2024 05:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
पवित्र यात्रा जारी, 19 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो की पवित्र यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में देश-दुनिया से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच कर मां के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। धर्मनगरी से लेकर यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से गूंज रहा है। शाम सात बजे तक 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
वहीं, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर सेवा रविवार को भी प्रभावित रही, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके भक्तों का पैदल की यात्रा करनी पड़ी। इसके अलावा बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर सुचारू रही। वहीं, पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू की मदद से भी श्रद्धालु भवन की ओर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुवह के समय भवन सहित पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहे और दोपहर को हल्की बारिश हुई। लेकिन, उसके बाद उमस ने स्थानीय लोगों सहित श्रद्धालुओं को परेशान किया। मगर इन दिनों उमस के कारण श्रद्धालु सुबह व शाम के समय ही चढ़ाई करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही बादल छाने, बारिश और हवाएं चलने से त्रिकुटा क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। मौसम सुहावना हो गया है। भवन पर पहुंच कर श्रद्धालुओं को उमस से राहत मिल रही है।
त्रिकुटा पर्वत पर लगातार धुंध रहने के कारण कटड़ा से सांझी छत्त के लिए चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 23500 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, रविवार को शाम सात बजे तक 19201 भक्त पंजीकरण करवा भवन की ओर रवाना हो चुके थे।


पांच दिन में शिवखोड़ी धाम के लिए मात्र 20 श्रद्धालुओं ने करवाया पंजीकरण
जिला प्रशासन ने कटड़ा से शिवखोड़ी धाम में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस स्टैंड के पास एक पंजीकरण केंद्र खोला है। इसकी शुरुआत 31 जुलाई को हुई थी। पांच दिनों में करीब 20 श्रद्धालुओं ने शिवखोड़ी धाम के लिए पंजीकरण करवाया है। यह केंद्र रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहता है। गत दिनों शिवखोड़ी धाम से कटड़ा आ रही बस पर हुए आतंकी हमले के चलते रात आठ बजे के बाद शिवखोड़ी से वाहन को लौटने की अनुमति नहीं दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed