{"_id":"6699acce695b9cceed096276","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101117-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश, धुंध के चलते दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश, धुंध के चलते दोपहर 12 बजे तक प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
Fri, 19 Jul 2024 05:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को उमस से मिली राहत, धर्मनगरी से त्रिकुटा भवन तक लग रहे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में बुधवार शाम को बादल छाए। रात के बाद वीरवार सुबह हुई बारिश से शहरवासियों सहित श्रद्धालुओं को उमस से राहत मिली है। वहीं, त्रिकुटा पर्व पर बारिश और धुंध के चलते दोपहर 12 बजे तक हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को मायूसी हुई।
इसके अलावा, बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर जारी रही, जिसका भक्तों ने खूब लाभ उठाया है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार बुधवार को करीब 29378 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए थे। वहीं, वीरवार को रात आठ बजे तक 25 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
भवन से मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात को हुई बारिश के कारण भवन के तापमान में गिरावट आई है। यहां दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दूसरी ओर भवन में श्रद्धालु मां की पिंडियों के दर्शन करने के बाद आधार शिविर की ओर रवाना होते रहे। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है। धर्मनगरी में काफी रौनक है।