फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, climate, maa vashno devi yatra

Udhampur News: कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

Sun, 22 Sep 2024 06:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, climate, maa vashno devi yatra
पंजीकरण के बाद 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
विज्ञापन

बैटरी कार और रोप वे सुविधा रही जारी
सुबह से शाम तक गूंजती रही धमनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के चलते शनिवार को कुछ उड़ानों के बाद हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। शाम सात बजे तक 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
काफी दिनों बाद शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहने से श्रद्धालुओं को तीनों सेवाओं हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे का लाभ मिला था। लेकिन, शनिवार को अन्य दिनों की भांति त्रिकुटा पर्वत पर सुबह के बाद धुंध छा गई। इस कारण कुछ उड़ानें भरने के बाद सेवा दिनभर प्रभावित रही।
विज्ञापन

उधर, मां वैष्णो के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का धर्मनगरी पहुंचा जारी है। जयकारों से धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन गूंज रहा है। पंजीकरण के लिए कक्ष के बाहर कतारें लगी रहीं। इसके अलावा श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 25,300 श्रद्धालुओं ने मां की प्राकृतिक पिंडिंयों के समक्ष शीश नवाया था। वहीं, शनिवार शाम सात बजे तक 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed