फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katha

कलश यात्रा के साथ रठियान में श्रीमद्भागवत कथा का आगाज

विज्ञापन
katha
उधमपुर। रठियान इलाके में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सुबह संत सुभाष शास्त्री के निर्देशन में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने देविका नदी के तट पर मौजूद बावलियों से जलभर कर कथा स्थल पर पहुंचाया। संत सुभाष शास्त्री ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण ने मानव को ज्ञान प्रदान कर भक्ति के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे रठियान से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सबसे आगे महिलाएं सर पर कलश उठाए सबसे आगे चल रही थीं। ग्रामीण व शहरी इलाकों से होकर ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा देविका नदी के तट पर पहुंची, जहां सभी ने विधिवत पूजन के बाद कलश में बावलियों का जल भर कर कथा स्थल पर पहुंचाया गया। दोपहर बाद तीन बजे कथा का आगाज हुआ। संत सुभाष शास्त्री ने कथा में बताया कि वेद, शास्त्र और पुराण में अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई है। इससे हमारा जीवन तो सुखी होता ही है।
विज्ञापन

इससे हम समाज को भी सही दिशा प्रदान करते हैं। आज के आधुनिक युग में लोग अनुशासन का पालन न कर सारा जीवन अशांति के साथ व्यतीत कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण ने गीता के तीसरे अध्याय में अर्जुन को समझाया कि कैसे महापुरुष का संग कर मानव अपना आचरण ठीक कर सकता है। महापुरुष जैसा आचरण करता है, अन्य लोग भी उसी तरह से आचरण करते हैं। अपने आचरण को ठीक रखने के लिए हमको हमेशा महापुरुषों का संग करना होगा। कलयुग में अच्छे इंसान का संग करने का एक ही साधन सत्संग हैं। सत्संग में महापुरुष मिलते हैं, जोकि हमको जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं और माया के प्रकोप से दूर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed