{"_id":"6173038a71e25e70ce6c50c0","slug":"karwa-chouth-udhampur-news-jmu246372491","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ का दिन नजदीक आने के साथ बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ का दिन नजदीक आने के साथ बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ने के बाद मुखर्जी बाजार के लिए बंद गई वाहनों की आवाजाही
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है। शहर के ब्यूटी पार्लर और श्रृंगार का सामान बेचने वाली दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी है। ऐसे में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।
हालात यह बनने लगे हैं कि महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बाजार में इतनी भीड़ रही कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा था।
महिलाएं व युवतियां करवाचौथ की तैयारियों में कई दिनों से जुटी हुई हैं। त्योहार के नजदीक आने के साथ ही महिलाएं अपने आप को सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए कई दिनों से ब्यूटी पार्लरों में पहुंच रही हैं। एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि करवाचौथ के कारण महिलाओं ने एक हफ्ते पहले ही बुकिंग करवाना शुरू कर दी थी। अब तो इतनी भीड़ है कि बैठाने के लिए भी स्थान नहीं बच रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिलाओं को कई प्रकार के ऑफर दिए जा रहे हैं। वे पार्लर में पहुंच कर महंगे फेशियल और ब्लीच करवा रही हैं। साथ ही युवतियों में बालों को रंगीन बनाने और कटवाने का खुमार भी बढ़ा हुआ है। मुखर्जी बाजार में चूड़ियों की खरीदारी के लिए इतनी भीड़ है कि लोगों को खड़े होने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। इसी कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है।
-------
मुखर्जी बाजार और लंबी गली में वाहनों की आवाजाही की बंद
करवाचौथ की खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने मुखर्जी बाजार और लंबी गली में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन दोनों स्थानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई है। इससे वाहनों को चलने का स्थान नहीं मिल रहा है। इसलिए, पुलिस ने मार्ग पर नो एंट्री का बोर्ड लगाकर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।
-----
सरगी और कतलमें से सजी मिठाई की दुकानें
करवाचौथ को लेकर मिठाई की दुकानें कतलमें और सरगी से सज गई हैं। इनमें महिलाओं को खरीदारी करते देखा जा सकता है। व्रत को शुरू करने से पहले महिलाएं कतलमें और सरगी का सेवन करेंगी, फिर व्रत की शुरूआत करेंगी। कलतमें एक दूसरे को उपहार रूप में भी दी जाएंगी।

उधमपुर शहर में करवाचौथ को लेकर चूड़ियो की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : UDHAMPUR