{"_id":"616f0e2f0d9a62615e65391f","slug":"karwa-chouth-udhampur-news-jmu246140774","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ को लेकर सजा देविकानगरी का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ को लेकर सजा देविकानगरी का बाजार
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर खरीदारी करती युवती
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। करवाचौथ को लेकर देविकानगरी के बाजार में चहल पहल बढ़ने लगी है। चूड़ियां बेचने के लिए बाहरी राज्यों से व्यापारी उधमपुर पहुंचने लगे हैं। दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखी जा सकती है।
सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों से भी बाजार में महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंच रही हैं। युवतियां अपने लिए सुंदर पोशाकें खरीद रही हैं, जिससे करवाचौथ पर वह भी आकर्षित लग सकें। बाजार में मुखर्जी बाजार और लंबी गली में भीड़ काफी बढ़ गई है। करवाचौथ को लेकर खरीदारी करने के लिए ज्यादातर लोग इन दो स्थानों पर ही पहुंचते हैं। इन स्थानों पर महिलाओं और युवतियों की इतनी संख्या बढ़ चुकी है कि अब यातायात भी प्रभावित होने लगा है।
महिलाएं अपने लिए चूड़ियां खरीद रही हैं। सजावट का सामान खरीदा जा रहा है। मेंहदी लगाने को लेकर पहले ही बुकिंग हो रही है। ब्यूटी पार्लर में भी बुकिंग शुरू को चुकी है, और करवाचौथ से एक या दो दिन पहले ब्यूटी पार्लर व मेहंदी लगाने के लिए नंबर लगने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बाजार में रौनक बढ़ने पर व्यापारी व दुकानदार भी बहुत खुश हैं।

करवाचौथ को लेकर खरीदारी करती युवती- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन