{"_id":"61672521e254aa5e523f0cf3","slug":"karwa-chouth-udhampur-news-jmu2457247118","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में उमड़ने लगी भीड़,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में उमड़ने लगी भीड़,
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर उधमपुर के बाजार में सजी दुकानें व खरीदारी करती महिलाएं व युवतियां
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। करवाचौथ पर्व नजदीक आते ही नगर के बाजारों में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ने लगी है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां कपड़ों, चूड़ियों सहित अन्य साज-सज्जा का सामान खरीदने की लिए पहुंच रही हैं।
इससे दिन भर नगर के लगभग सभी बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है। जगह-जगह मिठाइयों की दुकानों पर भी करवाचौथ को लेकर विशेष तैयारियां देखी जा रही हैं। कपड़ों तथा मनिहारी की दुकानों पर कपडे़ तथा साज सज्जा का सामान खरीदने वाली महिलाओं व युवतियों की काफी भीड़ उमड़ रही है। बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं।
कपडों, मनिहारी, जूते-चप्पलों तथा मिठाइयों की दुकानों सहित ब्यूटी पार्लरों पर भी भीड़ बढ गई हैं। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों की तरफ से भी विशेष तैयारी की गई हैं। कहीं, कई प्रकार की विशेष छूट तो कहीं विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके चलते बुधवार को भी दिन भर बाजारों में खूब रौनक लगी रही।
विज्ञापन
दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं व युवतियों ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाजारों में भी भीड़ उमड़ने लगी है। अगर इसी तरह कोरोना संकट का काला साया दूर रहा तो पीछे कोरोना संकट के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने में काफी मदद मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से बाजारों में खूब रौनक है। इससे कारोबार में भी तेजी आई है।

करवाचौथ को लेकर उधमपुर के बाजार में सजी दुकानें व खरीदारी करती महिलाएं व युवतियां- फोटो : UDHAMPUR