फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jk board 11th paper, tips

Udhampur News: 11वीं की कंप्यूटर विज्ञान परीक्षा 30 को, स्मार्ट स्टडी और समय प्रबंधन पर दें ध्यान

विज्ञापन
jk board 11th paper, tips
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड की 30 मार्च को होने वाली कक्षा 11वीं की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा को लेकर छात्रों ने कमर कस ली है। वे तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसलिए घबराहट या तनाव लेने के बजाय स्मार्ट स्टडी और समय प्रबंधन पर ध्यान दें।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों ने छात्रों को बेहतर अंक हासिल करने के लिए सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने की विशेष सलाह दी है।

शिक्षक सुदर्शन ठाकुर के अनुसार कंप्यूटर विज्ञान अवधारणा आधारित विषय है जिसमें रटने के बजाय समझना अधिक प्रभावी होता है। छात्रों को पाठ्यक्रम के प्रमुख हिस्सों पर विशेष ध्यान देना होगा। इनपुट-आउटपुट डिवाइस, मेमोरी और स्टोरेज क्षमता की गहरी समझ जरूरी है। लॉजिक गेट्स और ऑपरेटिंग सिस्टम की बुनियादी अवधारणाओं से अक्सर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। पायथन के मूल प्रोग्राम, डेटा प्रकार और कंडीशनल स्टेटमेंट का लिखित अभ्यास करना परीक्षा में सटीकता सुनिश्चित करता है। आज के दौर में साइबर सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी न केवल परीक्षा बल्कि व्यावहारिक जीवन के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन




महत्वपूर्ण नोट्स और मुख्य बिंदुओं का रिवीजन करें

शिक्षकों ने छात्रों को सुझाव दिया है कि परीक्षा से ठीक एक दिन पहले पूरे सिलेबस को फिर से पढ़ने के बजाय केवल महत्वपूर्ण नोट्स और मुख्य बिंदुओं का रिवीजन करना अधिक फायदेमंद रहता है। तैयारी को परखने के लिए पुराने प्रश्न पत्रों और सैंपल पेपर्स को हल करें। प्रश्न पत्र मिलते ही समय का सही प्रबंधन करें। पहले उन आसान प्रश्नों को हल करें जिनके उत्तर अच्छी तरह याद हों। इसके बाद कठिन प्रश्नों पर समय लगाएं। साफ-सुथरी लिखावट और तार्किक प्रस्तुति परीक्षक पर अच्छा प्रभाव डालती है और अंक बढ़ाने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed