{"_id":"5fc3e2648ebc3e5fad3ab25b","slug":"jammu-srinagar-national-highway-closed-for-three-hours-udhampur-news-jmu2237855108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोड़ घोड़ी में गिरी पस्सियां, तीन घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोड़ घोड़ी में गिरी पस्सियां, तीन घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरी पस्सियां हटाने में जुटी मशीन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। रामबन के मोड़ घोड़ी इलाके में रविवार शाम को पस्सियां गिरने से तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। इसके कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगी रही। जब राजमार्ग खुला तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। राजमार्ग खुलने पर रेंग रेंग कर वाहन चल रहे थे।
जानकारी अनुसार रविवार को वाहनों की आवाजाही जम्मू से कश्मीर की तरफ रखी गई थी। कश्मीर से जम्मू की तरफ केवल छोटे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई थी। जब वाहन चल रहे थे तो शाम करीब चार बजे अचानक मोड़ घोड़ी इलाके में पहाड़ से पस्सियां गिरना शुरू हो गईं और राजमार्ग बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पस्सियां गिरना बंद होने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने मौके पर पहुंच कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। पस्सियां बहुत ज्यादा थीं, ऐस में तीन घंटे लग गए। शाम करीब सात बजे आवाजाही शुरू हो सकी। जब आवाजाही शुरू हुई तो जाम की स्थिति पैदा हो गई और रेंग-रेंग कर वाहन चलने लगे। राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और घंटों तक चालक व यात्री परेशान रहे। रामबन में जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। समाचार लिखे जाने तक वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे और पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी थी।