{"_id":"61e32f865cb2e90162534224","slug":"jammu-srinagar-highway-udhampur-news-jmu2519751196","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से दोपहर तक बनी रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से दोपहर तक बनी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/रामबन। राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने के बाद भी यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका है। अब राजमार्ग पर जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी उधमपुर व रामबन के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति बनी। पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
गौरतलब है कि करीब 10 दिन तक बार बार राजमार्ग बंद होने के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई दिनों तक मशक्कत करने के बाद शुक्रवार को राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। दिन भर वाहन श्रीनगर से जम्मू की तरफ छोड़े गए। मौसम में सुधार होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सबसे पहले छोटे यात्री वाहनों को जम्मू से श्रीनगर की तरफ रवाना किया। इसके बाद ट्रक व टैंकरों को घाटी की तरफ छोड़ा।
जब सैकड़ों ट्रक व छोटे यात्री वाहन घाटी की तरफ रवाना हुए तो सुबह करीब नौ बजे जाम की स्थिति पैदा हो गई, और राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के लिए भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखना मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जखैनी इलाके से रोक कर वाहनों को घाटी की तरफ रवाना करना शुरू कर दिया। पुलिस पहले कुछ वाहनों को घाटी की तरफ रवाना करती। जब वह काफी दूर तक निकल जाते तो दूसरे वाहनों को जखैनी से आगे जाने की अनुमति दी जाती।
विज्ञापन
वहीं, करीब सप्ताह बाद घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिलने के बाद ट्रक चालकों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि, अभी सभी ट्रकों को घाटी रवाना नहीं किया गया है। शाम के समय फिर से ट्रकों को उधमपुर में रोक दिया गया था। रामबन के भी विभिन्न हिस्सों में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। मेहाड़ में वाहनों के निकलने के लिए लिंक मार्ग तैयार किया गया है। इस पर एक समय में एक तरफ ही वाहन गुजर सकता है।