फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

80 गोवंश मुक्त कराए, 6 पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। किश्तवाड़ पुलिस ने गऊ तस्करी के बड़े प्रयास को विफल किया है। छात्रू उप जिला के कथकई क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 80 गोवंश को मुक्त कराने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। इसंपेक्टर संदीप परिहार एसएचओ छात्रू के नेतृत्व में टीम ने कथकई छात्रू के मिनाद, कुलमनाड और कोइनाद क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर नाके लगाए थे। इस दौरान चेकिंग के दौरान पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा। इनमें लियाकत अली निवासी गुंदना डोडा, आशिक हुसैन निवासी आल्हान वायलू, आदिल हुसैन निवासी हम्गुदूल वायलू अनंतनाग, शौकित अली निवासी गुंदना डोडा, आशिक निवासी गुंदना डोडा और नजीर अहमद निवासी गुडना डोडा शामिल हैं। ये लोग बिना किसी अनुमति और दस्तावेज के गोवंश को कश्मीर की ओर ले जा रहे थे। आरोपियों पर अलग-अलग 3 एफआईआर पीसीए एक्ट के तहत छात्रू थाने में दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी किश्तवाड़ शफकत हुसैन बट्ट ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसे नाके जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed