{"_id":"6aee2e79dbea1e378100c73e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1899-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जनजातीय गौरव दिवस पर किश्तवाड़ के 19 जनजातीय गांवों में खेल गतिविधियां आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जनजातीय गौरव दिवस पर किश्तवाड़ के 19 जनजातीय गांवों में खेल गतिविधियां आयोजित
विज्ञापन
किश्तवाड़। जनजातीय युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण स्तर पर खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा सेवा एवं खेल विभाग किश्तवाड़ की ओर से जनजातीय गौरव दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिले के 19 जनजातीय गांवों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज और कैरम सहित विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें स्थानीय युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। इन गतिविधियों का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को विकसित करना था।
यह कार्यक्रम जिला विकास आयुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जाफर हैदर शेख के मार्गदर्शन तथा संबंधित जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विभाग की इस पहल का उद्देश्य दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक खेल सुविधाओं एवं गतिविधियों को पहुंचाना तथा जमीनी स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान करना है।