{"_id":"6aecd235df0dfb5ad60f40b4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1898-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 16 ऋण प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 16 ऋण प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को जिला स्तरीय कार्यबल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हुई। इसे जम्मू-कश्मीर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
बैठक के दौरान समिति ने योजना के तहत प्रस्तुत 26 ऋण प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। सभी प्रस्तावों की जांच के बाद 16 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई, जबकि 10 आवेदक बैठक में अनुपस्थित रहे। स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत 136.10 लाख रुपये है, जिसमें 129.295 लाख रुपये का बैंक ऋण तथा 47.635 लाख रुपये की मार्जिन मनी शामिल है।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं वित्तीय संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और स्वीकृत मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा युवाओं के लिए स्थायी आजीविका के साधन विकसित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यबल समिति ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय आजीविका को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. मोहसिन रजा, अग्रणी जिला प्रबंधक संजय तनेजा, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रभारी अधिकारी शाह मोहम्मद सहित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सरकारी पॉलिटेक्निक किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर बैंक क्लस्टर कार्यालय, जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान किश्तवाड़ के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।