{"_id":"6ae65249cf8ce4817501391f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1887-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चौगान ग्राउंड से मिनी सचिवालय तक मेगा एकता दौड़ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चौगान ग्राउंड से मिनी सचिवालय तक मेगा एकता दौड़ का आयोजन
विज्ञापन
किश्तवाड़। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं जम्मू-कश्मीर यूटी स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन किश्तवाड़ की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने एसएसपी सनी गुप्ता की उपस्थिति में चौगान ग्राउंड के चार चिनार से मिनी सचिवालय तक मेगा ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाई। इसमें लगभग 550 से 600 अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया।
मिनी सचिवालय में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के जागरूकता स्टॉलों का निरीक्षण किया। इनमें सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी सेवाओं, स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।
इसके बाद आयोजित राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता शपथ समारोह में उपायुक्त ने प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मिशन युवा योजना के तहत दो लाभार्थियों को ई-ऑटो की चाबियां सौंपकर स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न उपमंडलों, तहसीलों और ब्लॉकों में पौधरोपण अभियान, एकता दौड़ तथा शपथ समारोह आयोजित किए गए।