{"_id":"680293055ceb08007804ff41","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-154-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नेता प्रतिपक्ष ने किश्तवाड़-पाडर रोड की स्थिति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नेता प्रतिपक्ष ने किश्तवाड़-पाडर रोड की स्थिति जांची
विज्ञापन
किश्तवाड़। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता व पाडर-नागसेनी के विधायक सुनील कुमार शर्मा व जिला उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने शुक्रवार को किश्तवाड़-पाडर रोड के किनारे स्थित सिंंगाड़ नाला, पथरनकी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान, ग्रेफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) के अधिकारियों ने मार्ग पर चल रहे जीर्णोद्धार और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।
निरीक्षण में भूस्खलन के प्रति क्षेत्र की संवेदनशीलता का आकलन करने और शमन उपायों की प्रगति का मूल्यांकन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। साइट की गहन जांच के बाद सुनील कुमार शर्मा व जिला उपायुक्त ने ग्रेफ अधिकारियों को सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करते हुए काम में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया और अधिकारियों को प्रभावित हिस्से को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि निर्बाध संपर्क सुनिश्चित हो सके और यात्रियों की सुरक्षा हो सके।
किश्तवाड़-पाडर मार्ग बंद किया, 6 परिवार शिफ्ट किए
बताया जा रहा है कि लगभग 5-6 परिवार उस इलाके से शिफ्ट किए गए हैं। इनके लिए टेंट आदि की व्यवस्था की गई है। इन्हें रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से सहायता दी जा रही है। यह भी बताया गया कि जिला उपायुक्त ने किश्तवाड़-पाडर मार्ग को बंद रखने का आदेश जारी किया है। तहसीलदार नागसेनी ने एक आदेश जारी कर आम जनता से अपील की है कि मार्ग को बंद रखने में सहयोग किया जाए, ताकि कोई हादसा न पेश आए। विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस मार्ग पर स्थायी हल निकाला जाना चाहिए, जिसके लिए शनिवार सुबह एक बैठक जिला प्रशासन के साथ होगी।