{"_id":"6af2151ff50c99bf280e45c7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104325-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दीपावली पर जगमगाया मां वैष्णो का दरबार, 21 हजार भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दीपावली पर जगमगाया मां वैष्णो का दरबार, 21 हजार भक्तों ने किए दर्शन
विज्ञापन
कटड़ा। दीपावली के पावन पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हल्का इजाफा देखने को मिला। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां के दरबार में माथा टेका। रविवार को दीपावली के दिन करीब 21 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
वहीं सोमवार को भी श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। सोमवार शाम 6 बजे तक करीब 14 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर रवाना हो चुके थे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने का क्रम लगातार जारी रहने के चलते देर शाम तक यात्रा में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई थी।
मौसम की बात करें तो रविवार को कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के भवन और त्रिकुटा पर्वत पर मौसम साफ रहा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी राहत मिली। हालांकि सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन मौसम का यात्रा पर कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिला। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी सुविधाएं लगातार सुचारू रूप से जारी रहीं। कटड़ा से सांझीछत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, भवन से भैरव घाटी के लिए रोपवे, अर्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित अन्य सुविधाएं भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध होती रहीं।