{"_id":"6af215dfca086d0f5a0300b4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142727-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज कल, बाजारों में बढ़ी मिठाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज कल, बाजारों में बढ़ी मिठाई की मांग
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली के बाद अब भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज पर्व मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 नवंबर को मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। भाई दूज के पर्व पर मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए हलवाइयों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। दुकानों पर तरह-तरह की मिठाइयां तैयार कर सजाई जा रही हैं, जबकि बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ रही है।
भाई दूज को लेकर शहर के मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों पर विशेष तैयारियां देखने को मिल रही हैं। हलवाइयों ने बर्फी, गुलाब जामुन, रसगुल्ले, लड्डू और अन्य पारंपरिक मिठाइयों का स्टॉक तो तैयार किया ही है। साथ ही बहनों के लिए भी उपहार सजाए हुए हैं। त्योहार के दिन मिठाइयों की अधिक मांग रहने की उम्मीद के चलते दुकानदार पहले से ही तैयारी में जुटे हुए थे।
वहीं बहनें भी भाइयों के लिए मिठाई और उपहार खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। दीपावली के बाद बाजार में अब भाई दूज को लेकर चहल-पहल दिखाई देने लगी है। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। पर्व के चलते विवाहित बहनें भी अपने मायके पहुंचती हैं और भाइयों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा करती हैं।
विज्ञापन
दोपहर में तिलक का शुभ मुहूर्त
पंडित सत्यमूर्ति शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष भाई दूज का पर्व 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। द्वितीय तिथि 10 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक बताया गया है।