{"_id":"6aee2d5f945a2575260f92df","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104313-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एसएमवीडीयू में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर की स्थापना होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एसएमवीडीयू में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर की स्थापना होगी
विज्ञापन
कटड़ा। शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने और उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसएमवीडीयू में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर स्थापित करने के लिए एसएमवीडीयू और इग्नू के बीच एक समझौता हुआ। समझौते पर हस्ताक्षर के समय विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी), विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अजय के शर्मा, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जम्मू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक प्रो. मोहन शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा उपाध्याय उपस्थित थे।
इग्नू की एक टीम ने कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में इग्नू लर्नर सपोर्ट सेंटर का निरीक्षण भी किया। दोनों संस्थानों के बीच हुआ यह आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों संस्थानों की क्षमताओं व संसाधनों का उपयोग करके शैक्षणिक जुड़ाव, ज्ञान साझा करने और एक-दूसरे को सहयोग देने के नए रास्ते खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
इस निरीक्षण का उद्देश्य लर्नर सपोर्ट सेंटर के बुनियादी ढांचे, शैक्षणिक सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और समग्र तैयारियों का आकलन करना था ताकि इग्नू के शैक्षणिक कार्यक्रमों और छात्र सहायता सेवाओं को प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा सके। उम्मीद है कि इस पहल से छात्रों को विशेष रूप से उन लोगों को जो उच्च शिक्षा के लिए लचीले और सुलभ विकल्पों की तलाश में हैं, बेहतर शैक्षिक अवसर मिलेंगे।