Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शारीरिक और मानसिक सशक्त बनने के लिए युवा कर रहे रोजाना योग

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में नशा मुक्त अभियान के तहत सात दिवसीय विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

इस एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह बड़ी संख्या में विद्यार्थी योगाभ्यास के लिए एकत्रित हो रहे हैं। सत्र की शुरुआत शांतिपूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ की जाती है, जिसके बाद विद्यार्थियों को विभिन्न प्राणायाम और योगासनों का अभ्यास करवाया जाता है। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को श्वास संबंधी अभ्यासों से लेकर विभिन्न शारीरिक आसनों की जानकारी दी जा रही है ताकि वे शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त कर सकें। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस पहल को नशा मुक्त अभियान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति की एकाग्रता, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति को मजबूत बनाने में सहायक होता है। योग के माध्यम से युवा तनाव पर नियंत्रण पा सकते हैं। नशे जैसी बुरी आदतों से दूर हो सकते हैं। स्वयंसेवकों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों, योग और व्यायाम में लगाएं तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed