फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में अवैध ट्रैवल एजेंसियों और बाहरी टैक्सियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। कटड़ा में चल रही पंजीकृत ट्रैवल एसोसिएशन को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कटड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाहरी राज्यों से आने वाली टैक्सियों, बिना पंजीकरण के संचालित हो रही ट्रैवल एजेंसियों और अवैध रूप से पर्यटकों को वाहन उपलब्ध करवाने के मामलों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान तय किया गया कि अवैध ट्रैवल एजेंसियों और नियमों का उल्लंघन करने वाली बाहरी टैक्सियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पंजीकृत ट्रैवल एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शर्मा, चेयरमैन राजेश सडोत्रा तथा उपप्रधान सोहन कोहली सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जम्मू से आने वाली टैक्सियों स्थानीय पंजीकृत ट्रैवल कारोबार प्रभावित हो रहा है। कहा कि कुछ लोग बिना आवश्यक दस्तावेजों और अनुमति के ट्रैवल एजेंसी का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ होटलों की रिसेप्शन से भी टैक्सियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पंडितों एवं अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से ट्रैवल एजेंसी का कारोबार चलाए जाने की समस्या भी सामने रखी गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में जल्द ही विशेष कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरटीओ रियासी को साथ लेकर एक विशेष नाका स्थापित किया जाएगा, जहां बिना पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेजों के ट्रैवल कारोबार करने वालों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। नियमों के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि होटल रिसेप्शन के माध्यम से अनधिकृत रूप से टैक्सी सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा बिना वैध पंजीकरण के ट्रैवल एजेंसी संचालित करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। बाहर से कटड़ा आने वाले ऐसे वाहनों जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां छोड़कर वापस जाते हैं, उन्हें कटड़ा से सवारियां ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जब तक वे किसी पंजीकृत ट्रैवल एजेंसी या मान्यता प्राप्त यूनियन के अधीन निर्धारित नियमों का पालन नहीं करते।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भी पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस्तावेज और अन्य सामान बरामद किया था। एसोसिएशन ने पुलिस और पर्यटन विभाग से मांग की कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए, ताकि कटड़ा में पंजीकृत ट्रैवल कारोबारियों के हितों की रक्षा हो सके। बैठक में एसडीपीओ कटड़ा भीष्म दुबे, एसएचओ कटड़ा संजीत शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन राजेश रैना तथा पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed