फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दोपहर बाद त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम अनुकूल रहने के चलते सुबह से दोपहर तक हेलिकॉप्टर सेवा भी सुचारु रूप से जारी रही, जिससे हेलीकॉप्टर के माध्यम से भवन मार्ग पर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद त्रिकुटा पर्वत पर अचानक धुंध छाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित होने लगी।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित होने के बाद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक मार्ग का रुख किया। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भवन की ओर बढ़ते रहे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी रही और विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे तक 14 हजार के आसपास श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर मां वैष्णो देवी के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालु पारंपरिक मार्ग से यात्रा करते हुए मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना होते रहे। कटड़ा में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही और बाजारों सहित यात्रा पंजीकरण केंद्रों पर भी गतिविधियां जारी रहीं। दोपहर बाद त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा में रुकावट आने से हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं मौसम साफ होने और दृश्यता में सुधार की स्थिति में हेलिकॉप्टर सेवा के दोबारा सामान्य होने की उम्मीद बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed