फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, 14 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में वीरवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि धूप के साथ उमस भरी गर्मी के कारण मां के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते हेलिकॉप्टर सेवा के संचालन पर असर पड़ा, जिसके कारण हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी परिस्थितियों के अनुसार इंतजार करना पड़ा। वहीं, पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा लगातार जारी रही। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे और रास्ते में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेते नजर आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे तक करीब 14 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करने के बाद मां वैष्णो देवी के भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और धर्मनगरी कटड़ा में भी दिनभर चहल-पहल का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी रहा। परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालुओं में मां वैष्णो देवी के दर्शनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते हुए यात्रा शुरू करते नजर आए। उधर, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों एवं श्राइन बोर्ड की व्यवस्थाएं भी जारी रहीं। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed