फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विधायक ने पैंथल गांव का दाैरा कर सुनीं जनसमस्याएं, दिया आश्वासन

Tue, 11 Aug 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने गांव पैंथल का दौरा कर रेलवे लाइन निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को पेश आ रही सड़क और आवाजाही संबंधी समस्याओं का जायजा लिया। विधायक का यह दौरा ग्रामीणों की ओर से शनिवार को किए गए प्रदर्शन के बाद हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि करीब चार माह पहले लगाए गए लोहे के क्रैश बैरियर के कारण गांव में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बैरियर हटाने, दोनों ओर गेट लगाने तथा सुरक्षित आवाजाही के लिए ओवरहेड पैदल पुल बनाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और पशुधन को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पैंथल गांव को शीप हसबेंडरी क्षेत्र से जोड़ने वाली वैकल्पिक मोटर योग्य सड़क बनाने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि इस सड़क से खंडक और आसपास की कृषि भूमि तक भी बेहतर संपर्क स्थापित हो सकेगा। जिससे ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही और कृषि गतिविधियों में सुविधा होगी। विधायक ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की जायज मांगों को गंभीरता से संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे के संबंधित अधिकारियों, जिसमें डीआरएम भी शामिल हैं के समक्ष रखकर जल्द समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि 11 अगस्त को ककड़ियाल में राजकीय डिग्री कॉलेज पैंथल के उद्घाटन कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर सरकार की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और समाज कल्याण मंत्री सकीना इत्तू के पहुंचने पर वह उनके समक्ष भी ग्रामीणों की समस्याएं रखेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित आवाजाही, ओवरहेड पैदल पुल और वैकल्पिक सड़क संपर्क के मुद्दे पर मंत्री से आवश्यक हस्तक्षेप का आग्रह किया जाएगा।

ग्रामीणों ने विधायक के त्वरित हस्तक्षेप करने, मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने और उनकी मांगों को गंभीरता से लेने के लिए आभार जताया। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा, सुगम आवाजाही और बुनियादी सुविधाएं उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा जायज जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed