{"_id":"69580f06ed76f14753095372","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102905-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: झुग्गी झोपड़ी वालों पर कार्रवाई, 6 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: झुग्गी झोपड़ी वालों पर कार्रवाई, 6 लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
झुग्गी झोपड़ी के लोगों को हिरासत में लेती पुलिस।
- फोटो : katra news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों पर शिकंजा कसा है। पुलिस को लगातार स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग कबाड़ इकट्ठा करने की आड़ में रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही नशे के अवैध कारोबार में भी लिप्त हैं।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कटड़ा पुलिस ने संबंधित क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने मौके पर दबिश देकर छह झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में कई संदिग्ध पहलुओं की जानकारी सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि जिस जमीन पर ये झुग्गी-झोपड़ियां बनाई गई थीं वह अजय सिंह उर्फ लालू नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस ने जमीन मालिक अजय सिंह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि झुग्गी-झोपड़ियों का निर्माण किस अनुमति से हुआ और क्या इसमें किसी तरह की मिलीभगत रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और नशे व अपराध से जुड़े किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की इस पहल की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे या अपराध से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि धर्मनगरी की शांति और सुरक्षा बनी रहे।