{"_id":"69065332f1ab58438e0116d3","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102615-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इस वर्ष 10 माह में 5990553 श्रद्धालु पहुंचे, पिछले साल ये आंकड़ा 8213546 था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इस वर्ष 10 माह में 5990553 श्रद्धालु पहुंचे, पिछले साल ये आंकड़ा 8213546 था
विज्ञापन
भवन की ओर रवाना होते श्रद्धालु।
- फोटो : katra news
कटड़ा। देश में विभिन्न घटनाओं को लेकर मां वैष्णो देवी की यात्रा में भारी गिरावट लगातार जारी है। हालांकि वर्तमान में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। वर्तमान में 13000 से 17000 के मध्य श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।
इस वर्ष अक्तूबर तक पहले 10 माह तक 5990553 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। इसी समय अवधि में बीते वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 8213546 रहा था। बीते वर्ष के मुकाबले जारी वर्ष के पहले 10 माह तक 2222993 श्रद्धालु कम संख्या में मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं।
श्रद्धालुओं की संख्या में कमी की कई सारी वजह रहीं। इनमें वर्ष के प्रारंभ में प्रयागराज में जारी महाकुंभ उसके बाद अप्रैल माह में अनंतनाग में आतंकी हमला, मई माह में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध और अगस्त माह की 26 तारीख को मां वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुंवारी मंदिर क्षेत्र में भीषण भूस्खलन। इस भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि दो दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल हुए थे। इसी बीच करीब 22 दिनों के लिए मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से स्थगित रही थी। हालांकि वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारू है
विज्ञापन
यात्रा का आंकड़ा
वर्ष 2025 के जनवरी माह में 569164, फरवरी में 378865, मार्च में 940143, अप्रैल में 981228, मई में 413365, जून में 926263, जुलाई में 677652, अगस्त में 533756, सितंबर में 185165 और अक्तूबर माह में 384952 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे।