फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दिनभर छाए रहे बादल, श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए चढ़ते रहे चढ़ाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
मां के दरबार में हाजिरी लगाने जाते श्रद्धालु। - फोटो : katra news
कटड़ा। धर्मनगरी में सुबह कुछ समय धूप निकलने के बाद दिनभर बादल छाए रहे। मौसम सुहावना रहा। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। शाम छह बजे तक 20 हजार के करीब श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। कटड़ा व सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा लगातार जारी रही। अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार व भवन से भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा भी श्रद्धालुओं के लिए लगातार जारी रही।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 26 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाने पहुंचे थे। बुधवार शाम छह बजे तक 20 हजार के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवाने के बाद भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि कक्ष बंद होने में अभी चार घंटे शेष थे। रोजाना औसतन 25 से 28 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed