{"_id":"6b0335842b2ce4084b010ea5","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-143238-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हेरोइन और चरस के चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हेरोइन और चरस के चरस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
डोडा। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए डोडा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 6 ग्राम हेरोइन और 192 ग्राम चरस बरामद की है। इस दौरान एक वाहन को भी जब्त किया गया।
पहली कार्रवाई खेलानी नाका प्वाइंट पर हुई, जहां पुलिस पोस्ट खेलानी की टीम ने डोडा की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान अंकित रैना पुत्र खुशी राम निवासी बुन डोडा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग की पॉलीथिन में करीब 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी पुलिस स्टेशन डोडा में में नामजद है। वहीं, दूसरी कार्रवाई जंगलवार, परयोत में की गई। यहां पुलिस पोस्ट पुल डोडा की टीम ने खेलनी से सरसी की ओर जा रहे वाहन को जांच के लिए रोका। चालक द्वारा कथित तौर पर नाकेबंदी से बचने का प्रयास किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। चालक की पहचान फारूक अहमद पुत्र गुलाम अहमद निवासी सरसी, डोडा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 192 ग्राम चरस बरामद हुई।