{"_id":"6b01f16bcab86887a50412c8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-143162-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 244 आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आशा फैसिलिटेटरों ने लिया ऑनलाइन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 244 आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आशा फैसिलिटेटरों ने लिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
विज्ञापन
डोडा। जिला डोडा में आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटरों और सहायक नर्स मिडवाइव्स के लिए चार घंटे का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर की ओर वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का यह दूसरा बैच था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डोडा डॉ. विनोद शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी मेडिकल ब्लॉकों से स्वास्थ्य विभाग के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 244 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 185 आशा कार्यकर्ता, 46 एएनएम और 13 आशा फैसिलिटेटर शामिल रहे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत शुरू किए गए नए और संशोधित प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के ज्ञान और कार्यकुशलता को मजबूत करना तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर बनाने और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से जुड़ी समझ विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करने वाले आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आशा फैसिलिटेटरों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है। जिले के सभी मेडिकल ब्लॉकों से बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की भागीदारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।