{"_id":"6aee23055df65b1a13071c57","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142643-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बिना ई-चालान बजरी ले जा रहा वाहन जब्त, 11,144 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बिना ई-चालान बजरी ले जा रहा वाहन जब्त, 11,144 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
डोडा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोडा पुलिस ने कराडा नाका पर बजरी से भरे एक महिंद्रा लोड कैरियर को जब्त किया है। वाहन में बिना वैध ई-चालान के खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। मामले में 11,144 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, कराडा पुलिस पोस्ट के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ नियमित जांच के दौरान करारा नाका पर एक महिंद्रा लोड कैरियर को जांच के लिए रोका। यह क्षेत्र पुलिस थाना ठाठरी के अधिकार क्षेत्र में आता है। जांच के दौरान वाहन में क्रश्ड बजरी भरी हुई मिली।
वाहन चालक से खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध ई-चालान मांगा गया, लेकिन वह इसे प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर वाहन को जब्त कर लिया।