{"_id":"6aee2ee9f0889574930f7fbb","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142625-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 90 मरीजों की स्वास्थ्य एवं टीबी जांच की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 90 मरीजों की स्वास्थ्य एवं टीबी जांच की गई
विज्ञापन
डोडा। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक घट के एनटीपीएचसी प्राणू में सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 90 मरीजों की स्वास्थ्य एवं टीबी जांच की गई, जबकि सक्रिय टीबी खोज अभियान के तहत 42 लोगों के मौके पर हैंड-हेल्ड एक्स-रे भी किए गए।
यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डोडा डॉ. विनोद शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डोडा-किश्तवाड़ डॉ. राज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर घट डॉ. अब्दुल गफूर की देखरेख में आयोजित किया गया।
शिविर का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान करना और उन्हें आगे की जांच व उपचार के लिए आवश्यक रेफरल सुविधा उपलब्ध कराना था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ टीबी के लक्षणों की भी जांच की। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. नासिर मसूद इंद्राबी और सीएचओ डॉ. नासिर हुसैन सहित एनटीपीएचसी प्राणू के स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस तरह के शिविर विशेष रूप से दूरदराज और सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, टीबी की जल्द पहचान सुनिश्चित करने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभाग समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयासरत है।