Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डोडा में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े का ई-शुभारंभ

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। उपायुक्त डोडा कृष्ण लाल ने रविवार को डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल से जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े का ई-शुभारंभ किया। यह पखवाड़ा 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा के अमूल्य योगदान को याद करने तथा जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पीओ आईसीडीएस डोडा अख्तर काजी, सहायक आयुक्त विकास डोडा दीन मोहम्मद अफाकी, सांस्कृतिक अधिकारी सलाहुद्दीन, गुज्जर एवं बकरवाल बॉयज हॉस्टल डोडा के वार्डन मोहम्मद हनीफ कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन और गुज्जर-बकरवाल छात्रावासों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कृष्ण लाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, वीरता और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनजातीय समाज और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए उनका योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, भाषा और विरासत के संरक्षण के साथ-साथ जनजातीय समुदायों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया। 15 दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के दौरान जिले में विभिन्न जागरूकता, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed