Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डोडा में आरएसएस का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से किया स्वागत

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा में पथ संचलन में भाग लेते स्वयंसेवक। - फोटो : doda news
डोडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को डोडा शहर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। सिटी मिडिल स्कूल परिसर से शुरू हुए इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अनुशासित कदमों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से गुजरे स्वयंसेवकों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर माताओं और बहनों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र के सेवा प्रमुख श्री कृष्ण कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष भी गूंजते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सिटी मिडिल स्कूल परिसर में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण से हुई। पूर्ण गणवेश में पहुंचे स्वयंसेवकों ने संघ प्रार्थना की, जिसके बाद वे अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

सिटी मिडिल स्कूल से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के प्रमुख बाजारों और विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। स्वयंसेवकों का दल बस स्टैंड, तोंदवा, नगरी और डाक बंगला से होते हुए देसा रोड पहुंचा। इसके बाद पथ संचलन एसपी कार्यालय और डीसी कार्यालय के समीप से गुजरते हुए पुराने बस स्टैंड तथा राणा मोहल्ला के रास्ते वापस सिटी मिडिल स्कूल परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed