{"_id":"6aa45c069c07c005730509b2","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-140406-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: प्रदर्शन के बाद जागी एजेंसियां, पकी हट्टी सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: प्रदर्शन के बाद जागी एजेंसियां, पकी हट्टी सड़क का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
डोडा। जम्मू-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकी हट्टी (खेलनी) के पास बीते चार वर्षों से बदहाल पड़े करीब एक किलोमीटर लंबे सड़क हिस्से की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों के जोरदार प्रदर्शन और अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई निर्माण एजेंसी ने मौके पर मशीनरी लगाकर काम प्रारंभ कराया, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे बीते कई सालों से संबंधित विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था से इस सड़क के निर्माण की गुहार लगा रहे थे लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा था। क्षेत्रवासी अशोक कुमार ने बताया कि पिछले चार वर्षों में इफको कंपनी टनल का निर्माण पूरा कर आगे निकल गई लेकिन महज एक किलोमीटर सड़क के इस टुकड़े को अधूरा छोड़ दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ तारकोल बिछा हुआ है और सड़क बेहतर स्थिति में है लेकिन पकी हट्टी का यह हिस्सा अनदेखी का शिकार बना हुआ था।
सड़क पर बने गहरे गड्ढों और दिन-रात उड़ती धूल-मिट्टी के कारण आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। धूल से जहां एक ओर लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे थे वहीं आए दिन यहां हादसे हो रहे थे। बीते दिनों मचैल यात्रा से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार को इसी स्थान पर वाहन दुर्घटना में अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भाजपा नेता अशोक कुमार के नेतृत्व में लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया था। काम शुरू होने पर अशोक कुमार और स्थानीय निवासी राजेश ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक बेरुखी के कारण ही लोगों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा था। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस बार निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही चेताया कि यदि काम में ढिलाई बरती गई या इसे फिर अधूरा छोड़ा गया तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।