फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सेवा तीन माह से ठप पड़ी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में पिछले तीन महीनों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सेवा बंद पड़ी है। इसके चलते सभी 21 वार्डाें में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। लोग मजबूरी में घरों का कचरा नालियों और खाली स्थानों पर फेंक रहे हैं जिससे दुर्गंध के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। नगर परिषद का कहना है कि टेंडर खत्म होने के बाद सफाई व्यवस्था का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया था जिसकी समय अवधि पूरी हो चुकी है। विभाग के सफाई कर्मचारी सड़कों की सफाई तो कर रहे हैं लेकिन हर गली और मोहल्ले तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके कारण लोगों का घरों से निकलने वाले कचरे को ठिकाने लगाना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। मजबूरी में लोग घरों का कचरा नालियों, खाली जगहों और सड़क किनारे फेंक रहे हैं। इससे सफाई के कुछ घंटों बाद ही गंदगी फैल रही है और न केवल नालियां जाम हो रही हैं बल्कि पूरे इलाके में बदबू का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

गर्मी और दुर्गंध से बढ़ी मुश्किलें
बढ़ते तापमान ने समस्या को और अधिक बढ़ा दिया है। सड़कों और गालियों में पड़े कचरे के ढेरों से अब दुर्गंध आने लगी है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नालियों में जमा गंदगी और पानी में मच्छर पनपने लगे हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
लोग घरों से निकलते ही गलियों में कचरे फेंक रहे हैं और कई-कई दिन तक कचरा न उठाए जाने के कारण ढेर लग जाता है जिसे आते-जाते राहगीरों को कचरे में से होकर गुजरना पड़ता है।
- रवि कुमार, स्थानीय निवासी
जगह-जगह लगे कचरा के ढेर पर आवारा पशु और कुत्ते कूड़े को इधर-उधर फैलाते हैं। इससे हालात और खराब हो रहे हैं। साथ ही आवारा कुत्तों का काटने का खतरा भी बना हुआ है। इससे हालात और खराब हो रहे हैं।
-अश्विन शर्मा
गंदगी के कारण नालियों में जमा कचरे के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। अगर समय रहते सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

-पुरुषोतम सिंह

प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।
- राकेश शर्मा, स्थानीय निवासी
कोट
पहले किसी कारणवश टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी लेकिन अब टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई है। 22 मई को टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद घर-घर जाकर सेवा जल्द ही फिर से शुरू कर दी जाएगी।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed