फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बदलते मौसम से बढ़ी सर्दी-जुकाम की समस्या

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी होने से बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। डाॅक्टरों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही से सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

कई बच्चे सुबह स्कूल जाने से पहले गर्म पानी से नहा लेते हैं। बाद में दिन के समय तापमान बढ़ने से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। कुछ लोग ठंड कम होने से हल्के या गर्मियों के कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। इससे उन्हें सर्दी-जुकाम या कमजोरी की समस्या हो रही है। मौसम में हल्की गर्मी आते ही लोगों ने ठंडी चीजें खाना भी शुरू कर दिया है। खासकर बच्चों में आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों के प्रति आकर्षण बढ़ गया है। हालांकि अभी सुबह और शाम के समय ठंड रहती है। ऐसे में सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है। इसके अलावा इन दिनों मौसम थोड़ा बादलों भरा रहने और धूल-मिट्टी बढ़ने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जिससे कई लोगों में नाक बहना, गले में दर्द और खांसी की समस्या हो रही हैं।
विज्ञापन

-------
हल्की गर्मी में लोगों को पानी की कमी दूर करने वाले तरबूज, संतरा आदि फलों का सेवन करना चाहिए। ठंडे पदार्थों को खाने से बचे और धूल-मिट्टी से बचने के लिए बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करे। खासकर बच्चों या बुजुर्गों को अधिक ठंडे या गर्म पानी की बजाए गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. सुदेश रैना, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed