Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विद्यार्थियों ने पारंपरिक व्यंजनों और हस्तनिर्मित उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जीडीसी रामनगर में दिवाली उत्सव कार्यक्रम में खाद्य पदार्थ का स्टाल में विद्यार्थी। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। सरकारी डिग्री कालेज रामनगर में शुक्रवार को दिवाली का त्योहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कालेज के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से एनएसएस के सहयोग से आयोजित दिवाली उत्सव में विद्यार्थियों ने पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय खानपान और हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कालेज के प्रिंसिपल प्रो. दलजीत सिंह मनहास के मार्गदर्शन और संरक्षण में किया गया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य रोशनी के पर्व दिवाली की खुशियों को साझा करने के साथ-साथ डोगरा क्षेत्र की समृद्ध खानपान परंपरा, स्थानीय स्वाद और जम्मू की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी पाक कला, रचनात्मकता और उद्यमशीलता से जुड़े कौशल दिखाने का अवसर मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कालेज परिसर में विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए विभिन्न खाद्य स्टाल रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इन स्टालों में भाग लिया और पारंपरिक व्यंजनों के साथ दिवाली के विशेष पकवान तथा अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ तैयार किए। खास बात यह रही कि इन सभी खाद्य पदार्थों को विद्यार्थियों ने स्वयं तैयार किया और लोगों के लिए उचित एवं किफायती कीमतों पर उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यार्थियों की ओर से हस्तनिर्मित वस्तुओं का स्टाल भी लगाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए। इन स्टालों के माध्यम से विद्यार्थियों की कलात्मकता, रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल देखने को मिला। कालेज परिसर में लगाए गए खाद्य एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाल विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को समझने के साथ-साथ जिम्मेदारीपूर्वक त्योहार मनाने का संदेश भी दिया। इसके अलावा इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में टीम वर्क, आपसी सहयोग, संगठनात्मक क्षमता, वित्तीय प्रबंधन और उद्यमशीलता की भावना को विकसित करने में भी मदद मिलती है। कालेज के प्राचार्य प्रो. दलजीत सिंह मनहास ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपनी क्षेत्रीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सोनिया राज ने कार्यक्रम का समन्वय किया और उत्सव को सफल बनाने में विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना की। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रितिका महाजन ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के सहयोग से कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर कालेज के कई संकाय सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अशनी देवी, प्रो. सुमिता राव, डॉ. शाम सिंह, प्रो. मनमोहन सिंह, डॉ. जीवन कुमार, डॉ. दिनेश जम्वाल, प्रो. परमिंदर कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, प्रो. ईशा, डॉ. मोहम्मद मजीद, डॉ. पुष्य कांत और प्रो. रमेश कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed