{"_id":"6aee22b068eaf2235300e127","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142647-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धनतेरस पर शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब बिका सोना-चांदी, करोड़ों का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धनतेरस पर शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब बिका सोना-चांदी, करोड़ों का हुआ कारोबार
विज्ञापन
धनतेरस पर शहर में सजी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों में रौनक चरम पर रही। शुक्रवार सुबह से देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने परंपरा के अनुसार सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी की। दुकानों पर ग्राहकों की लगातार आवाजाही से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। त्योहार के चलते शहर में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ।
धनतेरस पर शहर के ज्वेलरी शोरूम में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों ने नए डिजाइन के बर्तन खरीदे। कपड़ों की दुकानों पर भी त्योहार के लिए नए कपड़े खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक बाजार में लोगों ने घरों को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, झालरें, लैंप, एलईडी लाइटें और अन्य सजावटी सामान खरीदा। कई लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर दीपावली की तैयारियों के लिए खरीदारी करते नजर आए। धनतेरस के दिन ज्वेलरी शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों और अन्य गहनों की खरीदारी की। स्वर्णकारों के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने के चलते लोगों में खासा उत्साह रहा। कई ग्राहकों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार आभूषण खरीदे।
भीड़ को देखते हुए गोल मार्केट में चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद
त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। गोल मार्केट से चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को जाम और यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
कोट
त्योहारों के सीजन में अब तक इलेक्ट्रिक बाजार में करीब 9 से 10 लाख का कारोबार हो चुका है। धनतेरस के अवसर पर भी लोगों ने इलेक्ट्रिक सामान की अच्छी खरीदारी की। दीपावली को देखते हुए लाइटों, झालरों, लैंप और घरों की सजावट में इस्तेमाल होने वाले सामान की मांग बनी हुई है। त्योहारों के इस सीजन में बाजार में ग्राहकों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
- उमेश महाजन, अध्यक्ष, इलेक्ट्रिक बाजार
धनतेरस और दीवाली के त्योहार को लेकर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में फ्रिज, वाशिंग मशीन, चूल्हे, पंखे, ब्लोअर और अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अच्छी बिक्री हुई है। त्योहार के दौरान करीब 50 से 60 प्रतिशत कारोबार अभी तक हुआ है।
- सुनील गुप्ता, अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक बाजार
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इस बार भी ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग आभूषण खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे थे। ग्राहकों ने अपने बजट के अनुसार सोने-चांदी के गहने और सिक्के खरीदे। इस बार अभी तक बाजार मेंं लगभग 5 से 6 करोड़ का कारोबार हुआ है और अभी दीपावली पर बढ़ने की उम्मीद है।
- जोगिंदर कुमार वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार संघ
धनतेरस को लेकर वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को उपहार दिया जा रहा है। त्योहारी सीजन में छूट और ऑफर्स के चलते ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र से लेकर अभी तक 150 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है। दीपावली तक कारोबार ओर बढ़ने की उम्मीद है।
- संजय गुप्ता, आटोमोबाइल कारोबारी