{"_id":"69ac84277e61134d2c021485","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133333-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी के साथ बढ़ी तरबूज और खरबूजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी के साथ बढ़ी तरबूज और खरबूजे की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में मौसमी फलों की रौनक बढ़ने लगी है। खासकर तरबूज, खरबूजा और सरदा की बिक्री में तेजी देखी जा रही है।
वहीं पिछले दो दिनों में तरबूज के दामों में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। बाजारों में इन दिनों गर्मी के फलों की अच्छी आवक हो रही है। दो दिन पहले तक तरबूज करीब 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर लगभग 40 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं सरदा भी 70 रुपये प्रति किलो हो गया है। कीमत कम होने के कारण लोगों की खरीदारी भी बढ़ गई है।
गर्मी के फल खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती इसलिए लोग गर्मी के दिनों में इनका ज्यादा सेवन करते हैं। ग्राहकों का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से फलों की कीमतों में कमी आई है। बाजारों में तरबूज के साथ-साथ खरबूजा और सरदा भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
विक्रेताओं के अनुसार इन दिनों रमजान का भी महीना चल रहा है। ऐसे में रोजा खोलने के समय मुस्लिम समुदाय के लोग फलों का अधिक सेवन करते हैं। खासकर तरबूज और खरबूजा रोजा खोलने के लिए पसंद किए जाने वाले फलों में शामिल हैं। शाम के समय फलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।