{"_id":"6ac00d0a29212462bb0d2c49","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-141279-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
पौनी। गांधी जयंती के अवसर पर पंचायत कोठिया स्थित शिव शक्ति आश्रम में स्वच्छता अभियान एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करने के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम कमांडेंट 126 बटालियन मनोज वर्मा के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट भूदेव धमानिया, जी/126 बटालियन सीआरपीएफ दोमेल-पौनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें जी/126 बटालियन के जवानों के साथ ग्राम कोठिया के ग्रामीणों ने भाग लिया। जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर आश्रम परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई की और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जवानों एवं ग्रामीणों ने स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीणों में सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन
वहीं, पौनी कस्बे स्थित कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें ब्लॉक के अधिकारियों के साथ पूर्व सरपंचों एवं पंचों ने भाग लेकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुनीता शर्मा, पूर्व नायब सरपंच बलविंदर सिंह, पूर्व पंच अशोक सोलन, गुरदयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।