{"_id":"693c5dba03ba77c9c006f7dc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-130545-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सड़क पर डाली गई तारकोल पर फिसलन होने से हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सड़क पर डाली गई तारकोल पर फिसलन होने से हो रहे हादसे
विज्ञापन
पौनी। लोक निर्माण विभाग के अधीन अप्पर बाजार को जाने वाली सड़क पर कुछ दिन पहले बिछाए तारकोल पर फिसलन से लोग परेशान हैं। इसके कारण दो पहिया वाहन चालक हर दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय निवासी अनिल सोलन व विमल शर्मा ने बताया कि रोड पर तारकोल डालने से गड्ढों से जरूर लोगों को राहत मिली है लेकिन तारकोल के ऊपर बजरी जैसा कुश डाला गया जो वाहनों के फिसलन का कारण बन रहा है उसे सुधार जाए।
वहीं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी इंजीनियर जाकिर ने कहा कि तारकोल के ऊपर सील कोट डाला जाता है जो सड़क को मजबूत करता है और खाली रही जगह को भरता है। अभी सर्दियों का मौसम है। कुछ दिन बाद सिल कोट अपनी सतह पर बैठ जाएगा।