{"_id":"68e6a95f78278a52ef052452","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-128341-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी परियोजनाओं को मार्च 2026 तक पूरा करें अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी परियोजनाओं को मार्च 2026 तक पूरा करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने जिला पूंजीगत व्यय बजट 2025-26 के अंतर्गत दर्ज भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
एसएएससीआई के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को कार्य की गति में तेजी लाने और योजना के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला पूंजीगत व्यय बजट, डीडीसी, बीडीसी, पीआरआई अनुदान, एडीपी, अनटाइड अनुदान और एबीडीपी, मनरेगा के अंतर्गत श्रम बजट प्रदर्शन आदि सहित विभिन्न घटकों के अंतर्गत प्राप्त प्रगति की व्यापक समीक्षा की और सिंचाई, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, आरडीडी, स्वास्थ्य, शिक्षा, जेपीडीसीएल और अन्य क्षेत्रों के विभागवार प्रदर्शन का भी आकलन किया गया।
समय पर क्रियान्वयन पर जोर देते हुए, उपायुक्त ने सभी विभागों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत कार्यों का आवंटन सुनिश्चित करने और आवंटित धनराशि के उपयोग में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को लंबित परियोजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने को प्राथमिकता देने और पूर्ण हो चुके कार्यों का बिना किसी देरी के बिलिंग शुरू करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसियों को समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने और जिले भर में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित रूप से साइट का दौरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह, आईएएस प्रोबेशनर सीरत बाजी, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, सहायक आयुक्त विकास ओम प्रकाश और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।