{"_id":"679e69ba235f7a21bd0e7862","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119927-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत पखलाई में खेल मैदान नहीं कैसे होगा बच्चों की प्रतिभा में निखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत पखलाई में खेल मैदान नहीं कैसे होगा बच्चों की प्रतिभा में निखार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगती पखलाई पंचायत में पिछले 5 दशकों से क्षेत्र में खेल मैदान न होने से बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई बार गांववासी व पूर्व सरपंच प्रशासन व संबंधित विभाग से क्षेत्र में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन क्षेत्र में खेल मैदान न होने के कारण बच्चों की खेल प्रतिभाएं भी दबकर रह गई हैं। हालांकि बच्चे गांव में खुली जगह देखकर खेल तो लेते हैं, लेकिन जो खेल मैदान में खेला जा सकता है वह खुली जगह पर नहीं खेल पा रहे हैं।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि 2021-22 में खेल विभाग की तरफ से क्षेत्र में बच्चों के लिए खेल मैदान बनाने के लिए जगह का सर्वे भी किया गया था। इसके बाद विभाग की तरफ से उसे प्लान में रखने की बात कहीं गई थी, लेकिन आज तक खेल मैदान नहीं बन पाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से बच्चों का रुझान खेलों की ओर बढ़ाने के लिए कई खेल प्रतियोगिताएं करवा रही हैं। ताकि बच्चों को नशे से दूर रखा जा सके, लेकिन हम सरकार व प्रशासन से यही मांग करते है कि बच्चों का खेलों की ओर रुझान बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए जल्द से जल्द क्षेत्र में खेल मैदान बनाया जाए।