फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वार्ड नंबर चार की गलियां खस्ताहाल, खंभे लगे हैं, पर लाइटें नहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। वार्ड नंबर 4 आदर्श कॉलोनी में गली के बीचों बीच पड़ा मलबा। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। वार्ड नंबर 4 कहने को तो शहर के बीचों बीच है, लेकिन वार्ड में समस्याओं का अंबार है। इतना ही नहीं कई वार्ड की गलियां खस्ताहाल हैं तो कई बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइटें तक नहीं हैं। जो स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं उनमें से भी कई पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वार्ड में आवारा मवेशी व कुत्तों की भरमार है। वार्ड की कई गलियों में आवारा कुत्ते दिन भर अपना झुंड बनाकर बैठे रहते हैं और आने जाने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। हालांकि वार्डवासी कई बार नगर परिषद से वार्ड में आ रही समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आवारा कुत्तों को यहां से भगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुभाष सिंह का कहना है कि वार्ड की कई गलियों में सीवरेज विभाग की तरफ से पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई थी। जिसके बाद विभाग ने पाइप लाइन बिछाकर गलियों में की गई खोदाई पर सिर्फ खानापूर्ति कर काम किया था। इसके चलते कई गलियों की खस्ताहाल है। इतना ही नहीं वार्ड में घूम रहे आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं, इसके चलते महीने में 8 से 10 लोगों को कुत्ते घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रतन लाल का कहना है कि वार्ड की हर गली चौराहे पर लावारिस मवेशी व कुत्तों ने अपना डेरा जमाया हुआ है। जिसके चलते कई बार लोग इन कुत्तों के शिकार हो चुके हैं। हालांकि कई बार नगर परिषद से इन कुत्तों की धरपकड़ की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने के चलते इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शांति गुप्ता का कहना है कि वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू न होने से कई गलियों में कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इतना ही नहीं कई नालियां कचरे से भरकर ब्लॉक हो चुकी हैं। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी बीच सड़क में बहने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा गिरने के कगार पर है। इसके चलते कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद समाधान नहीं हो सका।

स्थानीय निवासी विशाल गुप्ता का कहना है कि हम नगर परिषद के आला अधिकारियों से यही मांग करते हैं कि वह एक बार वार्ड का दौरा कर समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने कहा कि वार्ड में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाई जाए, ताकि रात के समय लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।


कोट
वार्ड मेें सफाई कर्मचारी तैनात हैं और वह रोजाना वार्ड की सफाई करते हैं। जहां तक स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की बात है तो विभाग के लाइनमैन को भेजकर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ जिस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है वहां पर नई लाइटें जल्द लगा दी जाएंगी।
-राजेंद्र ढींगरा, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed