फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: लोंडना से संसू व रखबडाली मार्ग पर बढ़ाई जाए यात्री वाहनों की संख्या

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के साथ लगते लोंडना देव स्थान पर हर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। इसके चलते शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग माथा टेकने के लिए आते हैं। हालांकि लोंडन देव स्थान के साथ लगती दो पंचायतें सनसू व रखबडाली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री वाहनों की कमी के चलते उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। वाहनों की कमी का खमियाजा क्षेत्र की तकरीबन दस हजार के करीब आबादी को भुगतना पड़ रहा है
विज्ञापन

हालांकि स्थानीय लोग कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग से क्षेत्र में यात्री वाहनों की संख्या को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। हालांकि इस रोड पर यात्री आटो चलते हैं लेकिन मिनी बस के न चलने से लोग परेशान हैं। इसके चलते लोगों ने इस मार्ग पर मिनी बस लगाने की मांग की है, ताकि देव स्थान में आने जाने के लिए उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। कई बार वाहन न मिल पाने के कारण लोगों को पैदल 4 से 5 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में एआरटीओ जुगल किशोर का कहना है कि विभाग की ओर से जल्द ही इस सड़क मार्ग पर मिनी बस को लगाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed