{"_id":"67390b923770eabddc05d9b4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-117358-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कोटली जींजा में दस लाख से होगा खेल मैदान का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कोटली जींजा में दस लाख से होगा खेल मैदान का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचायत पाटा में पड़ते कोटली जींजा में खेल मैदान न होने के चलते बच्चे काफी परेशान हैं। अब खेल मैदान के लिए पंचायत की तरफ से सरकार को भेजे गए 10 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
इसकी टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर खेल मैदान में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
दस लाख रुपये से मैदान में अर्थ वर्क, प्रोटेक्शन वॉल, नालियां व गेट लगाया जाएगा। इसके बाद आगे के निर्माण कार्य के लिए एस्टीमेट बनाकर फिर से सरकार को भेजा जाएगा।
इस संदर्भ में पूर्व सरपंच शिव देव सिंह ने बताया कि दो माह पहले खेल मैदान के लिए दस लाख रुपये मंजूर होने के बाद टेंडर प्रकिया को पूरा कर ठेकेदार को काम भी अलाट कर दिया गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर ही खेल मैदान में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद एक बार फिर से मैदान में शौचालय, चेंजिंग रूम के अलावा अन्य खेलों के लिए कोर्ट बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।