{"_id":"66ad4c8abd8bf495fd036a87","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-113724-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अस्थायी कर्मचारियों का 70 माह का बकाया वेतन जल्द जारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अस्थायी कर्मचारियों का 70 माह का बकाया वेतन जल्द जारी हो
विज्ञापन
उधमपुर। जलशक्ति (पीएचई) इंप्लाइज वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमनाथ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर चर्चा की। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों का 60 से 70 माह का बकाया वेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 20-25 वर्षों से काम कर रहे सभी प्रकार के अस्थायी कर्मचारियों के लंबित मामले हल होने चाहिएं। वेतनभोगियों का लंबित मामला होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कर्मचारियों को बेवकूफ बना रही है और उनसे मुफ्त में काम ले रही है। सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया उसमें विभाग में काम करे रहे अस्थायी कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के लिए शर्मनाक है। उन्होंने यूटी सरकार से अस्थायी कर्मचारियों का 60 से 70 माह का बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा। उन्होंने कहा कि 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मचारी को जल्द स्थायी किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हर अस्थायी कर्मचारी की पेंडिंग शीट बनाई जाएं ताकि उन्हें यह पता हो सके कि उनका बकाया वेतन कितना है और कैसे मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि अस्थायी कर्मचारियों को प्रति दिन यूनतम 311 रुपये के हिसाब से वेतन दिया जाए। विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग में आधिकारिक रिकॉर्ड के तहत 6000 कर्मचारियों की कमी है। इसका सारा बोझ अस्थायी कर्मचारियों पर है। इस मौके पर विजय शर्मा, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, माखन चंद, कुलदीप कुमार, शाम लाल, प्रभु लाल, मक्खन चंद, जगदीश मगोत्रा, शंभू नाथ सहित अन्य मौजूद थे।